MG Comet EV: अब और महंगी MG Comet EV जानें नई कीमत!

MG Comet EV Price Hike: भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानें कौन-से वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ी!

MG Comet EV

MG Comet EV Price Hike:

नए साल की शुरुआत में कार निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इन्हीं में से एक कंपनी, MG Motor India ने अपनी कॉमेट ईवी की कीमत 1 हजार रुपये से लेकर 32 हजार रुपये तक बढ़ा दी है। प्रतिशत के हिसाब से, कंपनी ने कार की कीमत में 3.36% तक की बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं कि MG Comet EV के कौन-से वेरिएंट्स की कीमत में कितनी वृद्धि हुई है।

MG Comet EV

MG Comet EV के Executive वेरिएंट की कीमत 6 लाख 98 हजार 800 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये के साथ 6 लाख 99 हजार 800 रुपये कर दी गई है। वहीं, Exclusive FC 100Y वेरिएंट पर 32 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस वेरिएंट की पुरानी कीमत 9 लाख 52 हजार 800 रुपये थी, जो अब बढ़कर 9 लाख 84 हजार 800 रुपये हो गई है। इस प्रकार, नई कीमतों में 3.36% की बढ़ोतरी की गई है।

MG Comet EV

MG Comet EV का पावरट्रेन

MG Comet EV के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक दिया है, जो 42 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके अलावा, इस कार में 3.3 किलोवॉट का चार्जर भी है, जिसकी मदद से यह कार सिर्फ 5 घंटों में 80% तक चार्ज हो जाती है।

MG Comet EV

इसमें फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता है, लेकिन 7.4 किलोवॉट के एसी फास्ट चार्जर की मदद से यह कार महज 2.5 घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कंपनी के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किमी की रेंज देती है।

MG Comet EV

मिलते हैं ये फीचर्स

MG Comet EV में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स और मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाला फीचर भी शामिल है।

Leave a Comment