Honda CBR650R: भारत में लॉन्च हुई नई Honda CBR650R, Auto Expo 2025 में मचाएगी धमाल

Honda CBR650R: भारत में लॉन्च होंडा टू-व्हीलर्स ने अपनी नई Honda CBR650R को भारत में पेश कर दिया है। इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी, और बुकिंग प्रक्रिया भी लॉन्च के साथ ही चालू कर दी गई है। इस बाइक में ऑल-एलईडी लाइट्स, TFT डिस्प्ले और अन्य प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। डिज़ाइन की बात करें तो इसमें ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, फेयरिंग पर कट और क्रीज के साथ अपस्वेप्ट टेल का आकर्षक लुक दिया गया है।

Honda CBR650R

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली।

होंडा टू-व्हीलर्स ने 2025 Honda CBR650R को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है और इसे जल्द ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी पेश किया जाएगा। यह पिछली मॉडल की तुलना में काफी अलग और बेहतर है। नया मॉडल ज्यादा स्पोर्टी लुक और आकर्षक ग्रैंड प्रिक्स रेड कलरवे के साथ आता है। आइए जानते हैं कि 2025 Honda CBR650R में कौन-कौन से खास फीचर्स दिए गए हैं।

Honda CBR650R

Honda CBR650R डिजाइन:

नई Honda CBR650R का डिजाइन पहले की तुलना में अधिक शार्प और एग्रेसिव बनाया गया है। इसमें लीटर-क्लास CBR की डिजाइन की झलक बरकरार रखी गई है। बाइक में ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, फेयरिंग पर गहराई से कट और क्रीज, और अपस्वेप्ट टेल दिया गया है, जो इसे एक बेहतरीन स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं। इसे आकर्षक ग्रैंड प्रिक्स रेड कलरवे में पेश किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।

Honda CBR650R

नई Honda CBR650R के बॉडीवर्क के नीचे स्टील डायमंड फ्रेम का उपयोग किया गया है, जिसे शोवा SFF USD फोर्क और 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ मोनोशॉक से सस्पेंड किया गया है। इस बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ 17 इंच के पहिए लगाए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो, इसमें आगे ट्विन डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो इसकी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।

Honda CBR650R

इंजन

नई Honda CBR650R में 649cc का लिक्विड-कूल्ड, फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 12,000rpm पर 93 bhp की पावर और 9,500rpm पर 63 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन को छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी इसे ई-क्लच वेरिएंट के साथ भी पेश कर सकती है, जिसमें गियर शिफ्टिंग को आसान बनाने के लिए सर्वो मोटर्स का उपयोग किया गया है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में ऑल-एलईडी लाइट्स, TFT डिस्प्ले और कई अन्य प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

Honda CBR650R

फीचर्स और कीमत

कंपनी ने Honda CB650R और Honda CBR650R को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Honda CB650R की एक्स-शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये और Honda CBR650R की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है। इन मॉडलों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, और इनकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी।

Leave a Comment