Tata Punch: टाटा मोटर्स की एंट्री-लेवल कार, टाटा पंच, हर दिन नए मुकाम छू रही है। 2024 में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी और अब एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। पूरी खबर जानें…

देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता, टाटा मोटर्स की एंट्री-लेवल कार टाटा पंच ने 2024 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया। इसने मारुति सुजुकी इंडिया के 40 साल पुराने टॉप सेलिंग कार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब, जनवरी 2025 की शुरुआत में, टाटा पंच ने एक और नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है।
टाटा पंच की कुल बिक्री का आंकड़ा अब 5 लाख यूनिट्स के पार हो चुका है। टाटा मोटर्स अपनी इस पॉपुलर कार को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करती है।

Tata Punch ने सिर्फ 3.2 साल में रचा बड़ा इतिहास
टाटा मोटर्स ने टाटा पंच को 2021 में लॉन्च किया था, और मात्र 38 महीनों में इस कार की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। कंपनी ने अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच 1.48 लाख यूनिट्स बेचीं, जबकि जनवरी से दिसंबर 2024 में कुल 2.02 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। लॉन्च से अब तक टाटा पंच की कुल 5,04,447 यूनिट्स बिक चुकी हैं।

Tata Punch ने इस तरह बनाया अपनी सफलता का इतिहास
Tata मोटर्स की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में टाटा पंच का योगदान लगभग 29% है। अगस्त 2022 में लॉन्च के केवल 10 महीनों के भीतर इसकी 1 लाख यूनिट्स बिक चुकी थीं। इसके बाद, 2 लाख यूनिट्स का आंकड़ा 20 महीनों में, 3 लाख यूनिट्स 28 महीनों में, और जून 2024 में 4 लाख यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड हासिल कर लिया गया।

जानें, कितनी है Tata Punch की कीमत
टाटा पंच एक एंट्री-लेवल एसयूवी है, जो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक बन चुकी है। कंपनी ने इसे अक्टूबर 2021 में 5.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। टाटा मोटर्स इस कार को सीएनजी और इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश करती है।

टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 87bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी 18.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। यह कार 33 अलग-अलग ट्रिम्स में उपलब्ध है।